वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाली के आउवा स्थित सरकारी स्कूल के स्टोर रूम की छत गिरी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पंवार)। मारवाड़ जंक्शन उपखंड के आउवा गांव स्थित महात्मा गांधी राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्टोर रूम की छत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय स्टोर रूम के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज परिहार ने प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराज प्रजापत तथा पाली से जिला शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, स्टोर रूम की छत लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। शिक्षा विभाग के निर्देश पर इसकी मेजर मरम्मत का प्रस्ताव भी तैयार किया गया था, लेकिन बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका।अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और भवन की स्थिति का आकलन किया। इस घटना के बाद विद्यालय भवनों की सुरक्षा और समय पर मरम्मत को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें