वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नाले पर पुलिया नहीं होने से ग्रामीण परेशान, 30 फीट RCC पुलिया बनाने की मांग

बरसात में कट जाता है संपर्क, बडलियास क्षेत्र में 30 फीट आरसीसी पुलिया निर्माण की मांग तेज

बडलियास/घुमन्तु दर्पण। क्षेत्र के एक प्रमुख नाले पर लगभग 30 फीट लंबी आरसीसी (RCC) पुलिया के निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। बरसात के मौसम में नाले का पानी सड़क के ऊपर से बहने लगता है, जिससे किसानों, स्कूली बच्चों, ग्रामीणों तथा एम्बुलेंस सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यह समस्या गंभीर रूप ले लेती है। सड़क पर तेज बहाव होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है, जबकि कई बार घंटों तक संपर्क पूरी तरह कट जाता है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, किसानों के कृषि कार्य और आमजन की दैनिक गतिविधियाँ भी प्रभावित होती हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस नाले पर शीघ्र लगभग 30 फीट लंबी आरसीसी पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि वर्षभर सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित हो सके और क्षेत्रवासियों को हर वर्ष होने वाली परेशानी से स्थायी राहत मिल सके।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें