वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

किल्ला गांव में आकाशीय बिजली गिरने से वार्ड पंच के घर भारी नुकसान, जनहानि टली

नागौर/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर सारस्वत)। थांवला के निकट ग्राम पंचायत बाड़ीघाटी के ग्राम किल्ला में गुरुवार देर रात करीब 2 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक रहवासी मकान में भारी नुकसान हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य पड़ोस में आयोजित भजन संध्या में गए हुए थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड पंच गणेश कुड़िया पुत्र प्रभु राम कुड़िया के मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से घर में रखा बिस्तर, इन्वर्टर, बैटरी, एक कमरे की पूरी विद्युत फिटिंग तथा छत का पंखा जलकर खराब हो गया।

वार्ड पंच गणेश कुड़िया ने बताया कि रात करीब 2 बजे तेज बारिश शुरू हुई। कुछ ही देर बाद भीषण गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी तेज आवाज से पूरा गांव दहल गया। घटना के बाद परिवार के लोग घबरा गए, लेकिन सभी सुरक्षित हैं।घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें