भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कोठारी नदी उफान पर है। नदी के पास स्थित नंदराय–जोर का खेड़ा मार्ग की पुलिया पर पानी भर जाने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।सुबह से ही पुलिया के ऊपर तेज बहाव के साथ पानी बह रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया पर पानी आने से आसपास के कई गांवों का जिला मुख्यालय और अन्य प्रमुख कस्बों से संपर्क भी कट गया है। इसके चलते ग्रामीणों को लंबा और वैकल्पिक रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तेज बहाव के दौरान पुलिया पार करने का प्रयास न करें। साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।








