वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

एकादशी पर गुरुवार क़ो श्याम मंदिर चांदारूण में लगेगा मेला

डेगाना/घुमन्तु दर्पण(सुशील लोरा)| निकटवर्ती चांदारूण स्थित श्री श्याम मंदिर में एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद हैड़ा ने बताया कि मेले को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम का आकर्षक श्रृंगार, विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं महाआरती का आयोजन होगा। मेले में आसपास के गांवों एवं कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है।

कल एकादशी का पावन अवसर

श्याम बाबा की जय सभी भक्तों का हार्दिक स्वागत है मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। बाबा श्याम के दर्शनों के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। चांदारूण का श्याम मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां समय-समय पर धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें