पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)|मेहंदी नगरी सोजत की प्रतिभा वीणा गुप्ता को दिल्ली में डाक्ट्रेट की मानद उपाधि से अलंकृत करने के बाद सोजत अपनी नगरी में पहुंचने पर गुप्ता परिवार व शिव परिवार द्वारा साफा व माला पहनाकर कर मुहॅ मिठा करा कर भव्य स्वागत किया गया।
सोजत शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी वीणा गुप्ता को समाज सेवा के कार्य क्षेत्र मे गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि से अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक अनिलकुमार यादव, डॉ कबीर टाइगर, वरिष्ठ फ़िल्म अभिनेता सुरेश बेरी तथा फ़िल्मी अदाकारा रितु शिवपुरी एवं मुख्य आतिथ्य में अलंकृत किया गया था।
भारतीय व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान रुड़की हरिद्वार द्वारा यह डाक्टरेट की मानद उपाधि समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाए निरंतरता से देने के लिए प्रदान की गई थी|यह सम्मान समारोह दिल्ली स्थित शाही क्लब, शाही बाग में आयोजित एक भव्य फैशन शो तथा कराओके ग्रुप द्वारा आयोजित संगीत भरी शाम कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया था।
इस मोके पर सुशील गुप्ता, सीमा गुप्ता, भगवानसिंह, डॉ पूजा, डॉ सुनील कुमार,प्रशान्त, वैभव गुप्ता,पूजा रानी, खुशवीर गुप्ता,वेष्णवी गुप्ता, याशिका गुप्ता, संस्कार गुप्ता, संस्कृति गुप्ता, हितांशगुप्ता, निर्मला राजपुरोहित, सुमन कंवर, कंचन कंवर मैंना गहलोत,पुष्पा चितार ,संतोष टॉक, पुष्पा सोनी, सीता प्रजापत, सन्नू जाट, निर्मला प्रियंका भाटी, गीता देवासी, सुमन प्रेमलता भाटी, नाती देवी गर्ग,सोनू देवासी ,गुड्डी कंवर भावना गर्ग सहित ग्राम की महिलाए मोजुद थी।








