वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दुदौड़ ग्राम के ग्रामीणों ने जनसुनवाई शिविर में जताया रोष

समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)| मारवाड़ जंक्शन ,दुदौड़ ग्राम की जनता ने जनसुनवाई शिविर में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार मारवाड़ जंक्शन को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक अधिकारियों, संबंधित सरकारी कर्मचारियों, जल जीवन मिशन (JJM) के ठेकेदार तथा ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों ने जनहित के कार्यों में हो रही लापरवाही के विरोध में शिविर स्थल पर सांकेतिक धरना भी दिया।

ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं बालिका विद्यालय के समीप संचालित शराब ठेके को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करने, गांव के क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत करवाने, नालियों के गंदे पानी के उचित निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने, सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमण हटाने तथा पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि ग्राम पंचायत एवं बालिका विद्यालय के निकट स्थित शराब की दुकान नहीं हटाई गई तथा सड़क एवं पानी जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीणों को मजबूर होकर बड़ा जनआंदोलन करना पड़ेगा। शिविर में उपस्थित अधिकारियों को ग्रामीणों ने इन मुद्दों पर जमकर खरी-खोटी सुनाई और तत्काल कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों का शीघ्र समाधान कर गांव वासियों को राहत प्रदान की जाए।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें