वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

केड़ली गांव में फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|नोखा थाना केड़ली गांव में फायरिंग और जानलेवा हमले के तीसरे आरोपी को गुडग़ांव से गिरफ्तार किया है। यह घटना 14 जून 2026 की रात को नोखा थाना क्षेत्र के केड़ली गांव में हुई थी। आरोपी ने आपसी रंजिश के चलते बाबूलाल लोयल पर हमला किया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमेश धारणीया के रूप में हुई है।थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि 15 जून 2026 को परिवादी गुड्डी देवी, निवासी केड़ली, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि 14 जून 2026 की रात को उनके पति बाबूलाल लोयल और उनके परिचित अशोक विश्नोई निवासी अलाय को केड़ली ताल में बुलाया गया था। आरोपियों ने बाबूलाल की कैम्पर गाड़ी को टक्कर मारी और जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की। इस हमले में बाबूलाल और अशोक विश्नोई को गोलियां लगी थीं।मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और घटनास्थल से तकनीकी, वैज्ञानिक व परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाए। कड़ी मेहनत और आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीमों ने फायरिंग की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की।जांच के बाद, पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के बाद तीसरे आरोपी उमेश धारणीया को गुडग़ांव से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी उमेश धारणीया प्रहलादपुरा रोडा, नोखा, बीकानेर का निवासी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, रामेश्वरलाल, कांस्टेबल गणेश गुर्जर और संजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें