वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

डूंगरगढ़ में भारी तादाद में नोटों की गड्डियां बरामद

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)| डूंगरगढ़ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, कार्रवाई में पुलिस ने असली नोटों के नाम पर धोखाधड़ी के बड़े खेल को उजागर किया है। इस बार नकली नोटों की जगह गड्डियों में कूटरचित नोट निकले है। थाना अधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन में एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर की टीम द्वारा गश्त के दौरान द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई। एक गाड़ी को पुलिस ने रुकवाया, जिसमें दो लोग सवार थे, जिनकी तलाशी ली गई तो उसमें भारी तादाद में नोट की गड्डियां मिली। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस टीम गाड़ी को थाने लेकर गई और पूरी तलाशी ली। सभी नोटों के बंडलों को खोलकर चैक किया तो कुल 13 बंडल मिले। जानकारी के अनुसार कुल 65 लाख रुपए के प्रत्येक बंडल में केवल दो नोट असली थे, बाकी केवल कूट रचित नोट थे जो असली नोट के बंडल में कूट रचित नोट की गड्डियां मिली।
पांच सौं पांच सौ की दस गड्डियों का बंडल बना हुआ था और ऊपर प्लास्टिक लगा हुआ था, यानी बैंक की तरह सील पैक एक बंडल में केवल दो पांच सौ के असली नोट थे। एक असली नोट गड्डी के ऊपर की साइड तथा एक असली नोट गड्डी के नीचे की साइड लगाया हुआ था, बाकी गड्डी के बीच में केवल कूट रचित नोट भरे हुए थे।इस तरह धोखाधड़ी के लिए बनाई गई पैसों की निकली गड्डियों की बड़ी खेप के साथ पकड़े गए युवकों के तार हवाला कारोबार से जुड़े होने के संकेत मिले है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान ओम प्रकाश नैन निवासी जेतासर व महेंद्र उर्फ सीताराम गोदारा निवासी धोलिया के रूप में हुई है। इनके पास मिले नोटो की संख्या 65 लाख रुपये है, जिनमें केवल 13 हजार रुपए ही असली नोट है, बाकी सभी कुट रचित नोट मिले हैं
इन नोटों के बंडलों को कहां से लाया गया और आगे कहां पर सप्लाई करना था, इसको लेकर पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। प्रथमदृष्टया मामला हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है, जिसको लेकर पुलिस पूरी तरह से नेटवर्क खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें