वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा में योग दिवस की तैयारियां पूरी, चित्रकूट धाम में होगा सामूहिक योगाभ्यास

21 जून को चित्रकूट धाम, नगर निगम में होगा जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। जिले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन 21 जून 2026 को चित्रकूट धाम, नगर निगम भीलवाड़ा के प्रांगण में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा।जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयुर्वेद विभाग को कार्यक्रम का सुनियोजित, व्यवस्थित एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से नागरिकों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के संकल्प को साकार करें।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें