वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

अभद्र व्यवहार के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण(धीरज कुमार शर्मा)।नगर निगम में एक व्यक्ति द्वारा कर्मचारियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किए जाने के विरोध में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की।

कर्मचारियों का आरोप है कि पूर्व पार्षद के पिता सत्यनारायण खोईवाल ने निगम कार्यालय में पहुंचकर कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में कर्मचारी कार्य छोड़कर धरने पर बैठ गए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो सकते हैं, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

वहीं नगर निगम आयुक्त ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही कर्मचारियों से वार्ता कर निगम के कार्यों को पुनः सुचारु रूप से संचालित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।घटना के बाद नगर निगम परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में कर्मचारी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रशासन मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में जुटा हुआ है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें