वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मातृकुण्डिया में चार चौखला घाणीवाल तेली समाज का भव्य शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

समाज की एकता, शिक्षा और संगठनात्मक मजबूती पर दिया गया विशेष बल

मातृकुण्डिया/घुमन्तु दर्पण।चार चौखला घाणीवाल तेली समाज विकास समिति, मातृकुण्डिया के तत्वावधान में बद्रीविशाल भगवान मंदिर परिसर में भव्य शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई तथा शिक्षा, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा प्रदेशाध्यक्ष देवीलाल साहू ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और संगठन में निहित होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहकर शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। समाज के प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी सामाजिक, आर्थिक एवं बौद्धिक रूप से सशक्त बन सके। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी से अपेक्षा व्यक्त की कि वह समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण के कार्यों को गति प्रदान करेगी।

समारोह में अध्यक्ष भंवरलाल मेहराणिया, कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरलाल मोदी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्यनारायण तेली (ऊंचा), उपाध्यक्ष राजू तेली (ज्ञानगढ़), उपाध्यक्ष बालूलाल रेगा सहित सचिव, महामंत्री, संगठन मंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के लगभग 200 पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास दिलाया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि चार चौखला क्षेत्र में समाज को एकजुट रखते हुए सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी अंकुश लगाना समय की मांग है। समाज में व्याप्त अनावश्यक खर्च, दिखावे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यदि समाज संगठित रहेगा तो शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान और युवाओं के विकास के नए अवसर स्वतः निर्मित होंगे। समाज के सभी वर्गों को मिलकर सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कार्य करना चाहिए।

कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरलाल मोदी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, तकनीकी ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं, सामाजिक सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। समाज के विकास का मार्ग शिक्षित एवं जागरूक युवाओं से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी युवाओं को समाज से जोड़ने तथा उन्हें नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करेगी।

मिडिया प्रभारी प्रहलाद दिया बड़ी हरणी ने बताया की समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभा सम्मान जैसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं। समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी टी.सी. चौधरी व लादूलाल तेली ने समाजहित में उत्कृष्ट योगदान, भामाशाह के रूप में निरंतर सहयोग, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता तथा समाज विकास के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों मे योगदान देने वाले समाजसेवीयों को सम्मानित किया ।
वही समाजजनों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा युवा पीढ़ी को उनके कार्यों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बद्रीलाल जाट, रतनलाल चौधरी, भैरूलाल चौधरी, आत्माराम लाईवाल, गोपाललाल साहू, कैलाश चन्द्र आसरवा , प्रेम हाड़ा, देवीलाल अहीर, अजय बनवाल, कुंदन भाई जूतरा, देवराज साहू, कुशल साहू, मोहन दिया, विकास जादम, गणेश सिंह, राजू सेतवाल, रंजीत आमली, रतनलाल पावली, दिनेश बनाकिया, देवीलाल तेली जाडाना ,नंदकिशोर तेली गंगापुर,श्याम लाल तेली भगवान पुरा, माधव लाल सरतलिया कुंवालिया,प्यार चंद तेली रघुनाथ पुरा,कालुराम सेंतवाल गंगापुर,गोपाल लाल ढ़ाकरिया सवाईपुर,प्रभुलाल दिया लोड़ा महुआ, कैलाश चंद्र सरतलिया कुंवालिया ,महावीर सोनावा रघुनाथ पुरा,सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी के नेतृत्व में चार चौखला घाणीवाल तेली समाज शिक्षा के प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, युवाओं के सशक्तिकरण एवं समाज के समग्र विकास की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन ईश्वरलाल मोदी ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों, भामाशाहों, प्रतिभाओं एवं समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें