पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पंवार)। झांझरिया हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन मारवाड़ जंक्शन विधायक केसा राम चौधरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी की अध्यक्षता में किया गया। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सुशासन, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।भाजपा जिला प्रवक्ता पंकज चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशहित, जनकल्याण, विकास, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।कार्यक्रम के दौरान झांझरिया हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। वहीं मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे उपस्थित लोगों ने देखा और सराहा।
सम्मेलन के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विकसित भारत की परिकल्पना को अपने चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं संगठनात्मक इकाइयों के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा तथा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, ओबीसी प्रदेश मंत्री नवरत्न चौधरी, जिला प्रवक्ता पंकज चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुरेश भैरवानी, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल, जिला महामंत्री नारायण कुमावत, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेमंत चौधरी, विधानसभा संयोजक डूंगर सिंह राजपुरोहित, श्रीपाल वैष्णव, मनोहर सिंह केसावत, किशोर सिंह पिलावनी, राहुल मेवाड़ा, दिनेश दास वैष्णव, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना देवड़ा, रेखा चौहान, महेंद्र चौधरी, उत्तम सिंह, भोपाल सिंह राजपुरोहित सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।








