वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आउवा में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने जलदाय विभाग को सौंपा ज्ञापन

घुमन्तु दर्पण|मारवाड़ जंक्शन के ऐतिहासिक आउवा गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सोनारों का बास, नट नगरी, मुसलमान मोहल्ला, नाइयों की गली, ओझावड़ी और जिनगर बस्ती सहित कई क्षेत्रों में कई दिनों से जलापूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण भीषण गर्मी में पानी की समस्या गंभीर हो गई है। साथ ही विभाग के एक कार्मिक पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाया गया। नाराज ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने और समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें