पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पंवार)| मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति सभागार में उपखंड प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत नारी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा ने की।
चौपाल में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं नेतृत्व विकास पर चर्चा की गई। बालिका जन्मोत्सव मनाते हुए नवजात बेटियों के हाथों केक कटवाकर बेबी किट व चॉकलेट वितरित की गई। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, लखपति दीदी योजना, पीएम आवास योजना, नारी शक्ति प्रशिक्षण योजना, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं एनीमिया के प्रति जागरूक किया गया तथा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ भी दिलाई गई।








