वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आसींद महाराणा प्रताप जयंती की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक संपन्न, सौंपी गई जिम्मेदारियां

आसींद/घुमन्तु दर्पण (परमवीर सिंह कटार)। कस्बे स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में आगामी महाराणा प्रताप जयंती के भव्य आयोजन को लेकर आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयंती समारोह को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक की शुरुआत महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाकर की गई। उपस्थित सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

17 जून को होगा भव्य आयोजन

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 17 जून को महाराणा प्रताप जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को ऐतिहासिक एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के अध्यक्ष तेजवीर सिंह चुंडावत ने समाज के सभी वर्गों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में रहे उपस्थित

बैठक में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें भवानी सिंह शेखावत, लक्ष्मण सिंह अर्जुनपुरा, चंद्रवीर सिंह, श्रवण सिंह राठौड़ (बदनोर), उम्मेद सिंह चुंडावत, मंगल सिंह (बड़ा खेड़ा), गोपाल सिंह चुंडावत, गंगा सिंह चुंडावत, घनश्याम सिंह, मिट्ठू सिंह राठौड़, श्रवण सिंह चुंडावत (बठेड़ा), संग्राम सिंह (देवरी), किरण सिंह चुंडावत, महेंद्र सिंह चुंडावत, जालम सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह ठूमिया, भीम सिंह जगपुरा, पाबू सिंह चुंडावत, किशन सिंह, महेंद्र सिंह, गोपाल सिंह शेखावत तथा होशियार सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर महाराणा प्रताप जयंती समारोह को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें