पाली/घुमन्तु दर्पण। पुरुषोत्तम अधिक मास के अवसर पर राधे महिला मंडल, सुंदरकांड मंडल सेवा समिति एवं नगरवासियों के तत्वावधान में रविवार को भव्य नगर परिक्रमा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ प्रातः गणेश मंदिर से हुआ और नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गणेश मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर भजन-कीर्तन किया। मार्ग में सुंदरकांड मंडल सेवा समिति एवं श्रद्धालुओं द्वारा पेयजल, शर्बत और प्रसाद की व्यवस्था की गई।
नाथों की प्याऊ के पास किन्नर समाज राजस्थान की अध्यक्ष एवं सोजत रोड गादीपति शीवानी दीदी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता, चाय और शर्बत की व्यवस्था की गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।








