वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अधिक मास पर लक्ष्मीनाथ मंदिर में छप्पन भोग का आयोजन

पाली/घुमन्तु दर्पण। अधिक मास के पावन अवसर पर देसूरी स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर में लक्ष्मीनाथ महिला मंडल के तत्वावधान में भव्य छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भक्तिमय वातावरण बनाया तथा भगवान लक्ष्मीनाथ की विशेष आरती के बाद छप्पन भोग अर्पित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।

इस अवसर पर डॉ. मनोज सक्सेना, डॉ. मान सिंह, मंदिर पुजारी दिनेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। महिला मंडल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें