पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)|पाली नगर निगम कार्यालय घेराव व जन आंदोलन की तैयारी को लेकर कांग्रेस की पूर्व रणनीतिक महत्वपूर्ण बैठक आज प्रात 10 बजे जिला कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा व शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई के नेतृत्व में हुई। पाली कांग्रेस द्वारा पाली नगर निगम के घेराव एवं जनांदोलन से पूर्व तैयारी बैठक में रणनीति व जनसमस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रखी गई , जिसमें पाली शहर की ज्वलंत जनसमस्याओं, राज्य सरकार द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर गत दो वर्षों से निकाय चुनावों टालने, सीवरेज, मानसून पूर्व ड्रेनेज सिस्टम के पुख्ता इंतजाम करने व नालों की सफाई, बजट व रख – रखाव के अभाव में शहर के लगभग तीस से अधिक वीरान पड़े सार्वजनिक उद्यानों, खस्ताहाल सड़कों एवं पानी बिजली सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर पाली कांग्रेस द्वारा आगामी नगर निगम कार्यालय का घेराव कर विशाल जनांदोलन कर कुम्भकर्णी नींद में सोई भजनलाल सरकार और नगर निगम प्रशासन को जगाने हेतु तैयारी बैठक की गई,बैठक में लोकसभा प्रत्याशी, विधायक, पूर्व सभापति / उप सभापति, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला एवं शहर ब्लॉक के पदाधिकारी गण, निवर्तमान / पूर्व पार्षदगण, अग्रिम संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गण व शहर अध्यक्ष गण, मण्डल अध्यक्ष गण, वार्ड अध्यक्ष गण, BLA सहित समस्त कांग्रेस जन मौजूद रहे, बैठक में कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई, एवं वार्ड स्तर पर जनांदोलन को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई









