वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नौकरी का झांसा बना शोषण का हथियार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। शहर में एक महिला के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी, आर्थिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है, जिसकी अब पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी युवक ने पहले उसे नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अपने संपर्क में लिया। धीरे-धीरे विश्वास जीतने के बाद आरोपी ने कथित रूप से उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिजनों ने उससे लाखों रुपये और कीमती जेवरात भी हड़प लिए।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि उस पर जबरन निकाह करने तथा धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। महिला ने पूरे मामले में युवक सहित उसके परिजनों को भी जिम्मेदार ठहराया है।

मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि प्रकरण बेहद संवेदनशील और गंभीर है, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपों की जांच में जुटी हुई है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें