वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एसबीआई-आरसेटी में किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का जायजा लेने के लिए जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने गुरुवार को एसबीआई आरसेटी संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनके अनुभवों की जानकारी प्राप्त की।
संस्थान निदेशक रूपेश शर्मा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी का स्वागत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसबीआई-आरसेटी ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी एवं स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। संस्थान द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक लाभार्थी स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) लक्ष्मण राम मोडासिया ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल भुगतान प्रणाली तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्वरोजगार स्थापित करने के लिए उपलब्ध ऋण सुविधाओं एवं वित्तीय सहायता योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित किया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रोत्साहन कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ लेकर अपने कौशल का उपयोग स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों के सृजन में करने का आह्वान किया।
दौरे के दौरान एसीईओ दिलीप कुमार सहित संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने सहभागिता निभाई।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें