वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जैसलमेर में पाकिस्तानी मोबाइल सिम पर सख्ती, प्रशासन ने जारी किए कड़े आदेश

जैसलमेर/घुमन्तु दर्पण। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी मोबाइल सिम और नेटवर्क के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इस संबंध में जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने सख्त प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार जैसलमेर जिले के अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे करीब 4 किलोमीटर के भारतीय क्षेत्र में कई स्थानों पर पाकिस्तानी मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क आसानी से कैच हो जाते हैं। प्रशासन को आशंका है कि सीमा पार से आने वाले इन नेटवर्क और पाकिस्तानी सिम कार्ड का उपयोग देश विरोधी गतिविधियों, जासूसी, अवैध संपर्क और तस्करी जैसी आपराधिक घटनाओं में किया जा सकता है।

इसी गंभीर खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आदेशों में स्पष्ट कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग करते हुए या उससे संपर्क स्थापित करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कानूनों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों से भी अपील की है कि वे अनजाने में भी पाकिस्तानी नेटवर्क का उपयोग न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस या प्रशासन को दें। इस आदेश के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें