रानी/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी शिवा जोशी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार का ध्यान कहीं महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर आकर्षित किया। उपखंड कार्यालय के सामने महिलाओं ने मटके फोड़ कर प्रदर्शन किया।
ज्ञापन में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच तथा बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग की गई।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित एव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन आचार्य एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण ने लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास प्रभावित किया है। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा जवाबदेही तय करने की मांग की।
साथ ही ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आमजन, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने तथा आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शीशुपाल सिंह राजपुरोहित कहां कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों पर नियंत्रण किया जाए।
महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी एवं जनहितकारी कदम उठाए जाएं।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने आमजन के हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
इस मौके प्रभारी दलवीरसिंह चौहान, मोहन आचार्य, धर्मेंद्र जैन, प्रयागराज सिंह, ओगडराम राम बिजोवा, बसीरुद्दीन चड़वा,गीता रागी,रेखा माली, कपूराराम प्रजापत, मोहम्मद अकरक मोहम्मद इलियास, जयसिंह राजपुरोहित बाबूलाल जांगिड़, मालाराम राठौड, नीलम शर्मा, मनोज रागी, घीसूलाल सितारा,माधुसिंह, मनोहर सिंह सिह राजपुरोहित,हरिश चौधरी, कमलेश माली,भैराराम बंजारा,मोहम्मद सदीक, छोटू सिंह राजपुरोहित, जमील मकरानी, राजू वैष्णव, जाकिर हुसैन,सुरेंद्र सिसोदिया,हरिसिंह चौहान,सजु धोका,मांगीलाल,जलादीन ,उमेद खा,मनोहर लाल, भंवरलाल, प्रकाश बंजारा आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।








