वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा पुलिस की ईमानदारी ने बचाए करोड़ों! सड़क पर गिरी 946 किलो विशेष धातु सुरक्षित लौटाई

सलाम भीलवाड़ा पुलिस!

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण।

भीलवाड़ा पुलिस की तत्परता और ईमानदारी का शानदार उदाहरण सामने आया है|

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के टोंक दौरे से ड्यूटी पूरी कर लौट रही जिला विशेष शाखा यानी डीएसटी टीम ने पंडेर थाना सर्किल में सड़क पर गिरी करीब 946 किलो विशेष धातु को देखा।

यह धातु हिंदुस्तान जिंक के ट्रेलर से गिर गई थी, लेकिन चालक को इसकी जानकारी तक नहीं थी।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए डीएसटी टीम ने तुरंत ट्रेलर चालक से संपर्क किया और वाहन को वापस बुलवाया। इसके बाद जेसीबी की सहायता से पूरी धातु को सुरक्षित दोबारा लोड करवाया गया।

इस सराहनीय कार्य में एएसआई देवेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह (विशेष योगदान), धर्मेंद्र जाट, भगवतीलाल, योगेंद्र सिंह और लोकेश की अहम भूमिका रही।

पुलिस की इस ईमानदारी और जिम्मेदारी भरे कार्य की हर तरफ जमकर सराहना हो रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें