वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नाकाबंदी तोड़ भागी स्कॉर्पियो से 384 किलो डोडा चूरा बरामद

शम्भूगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी तोड़कर भाग रही स्कॉर्पियो से 60 लाख का डोडा चूरा और कारतूस बरामद

आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सागर राणा (IPS) के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शम्भूगढ़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पीछा कर एक काले रंग की स्कॉर्पियो-एन (Scorpio-N) गाड़ी को जब्त किया है, जिसमें से भारी मात्रा में डोडा चूरा, अलग-अलग जिलों की फर्जी नंबर प्लेटें और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई का विवरण
यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सेक्टर शाहपुरा) श्री राजेश आर्य और पुलिस उप अधीक्षक (वृत्त गुलाबपुरा) श्री जितेन्द्र सिंह मेडतिया के सुपरविजन में शम्भूगढ़ थानाधिकारी ओमप्रकाश कासनियां (पुलिस निरीक्षक) व उनकी विशेष टीम द्वारा अंजाम दी गई।
समय और स्थान: आज दिनांक 11.06.2026 को अलसुबह करीब 4:00 बजे थानाधिकारी ओमप्रकाश कासनियां मय जाब्ता के साथ अपराध नियंत्रण हेतु सरहद अण्टाली में गश्त और नाकाबंदी पर थे।
नाकाबंदी तोड़ भागे तस्कर: इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस जाब्ते ने नियमानुसार उसे रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी गति बढ़ा दी और पुलिस को चकमा देकर नाकाबंदी तोड़कर भाग निकला।
फिल्मी अंदाज में पीछा, खेतों में भागे आरोपी
नाकाबंदी टूटने पर थानाधिकारी ने सरकारी वाहन से संदिग्ध स्कॉर्पियो का पीछा शुरू किया। तस्कर गाड़ी को अण्टाली गांव से होते हुए खारी नदी के कच्चे रास्तों पर ले गए। पुलिस द्वारा लगातार पीछा किए जाने पर घबराए तस्करों ने कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी की और उसे छोड़कर भागने लगे। पुलिस जाब्ते ने खेतों में दौड़कर उनका पीछा किया, लेकिन अंधेरे, उबड़-खाबड़ रास्ते और पेड़ों की ओट का फायदा उठाकर आरोपी भीमलत गांव की तरफ भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
बरामदगी का विवरण
पुलिस ने जब संदिग्ध स्कॉर्पियो (नंबर RJ 06 UB 9949) की तलाशी ली, तो उसमें से निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई:
कुल 20 नग काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे, 384. 500 किलोग्राम डोडा चुर. राजस्थान के विभिन्न जिलो की आठ नम्बर प्लेटे
03 अवैध हथियार के कुल 07 जिन्दा राउण्ड ( कारतुस ) स्कपिओ एन वाहन RJ 06 UB 9949
टीम विवरण:-
ओमप्रकाश कासनिया पु. नि थानाधिकारी पुलिस थाना शम्भूगढ
02. दिपेन्द्र सिंह सउनि थाना शम्भूगढ
03. भवरलाल कानि. 1044 थाना शम्भूगढ
04. केसाराम कानि 208 थाना शम्भूगढ. दशरथ सिंह कानि 656 थाना शम्भूगढ
दिनेशचन्द्र चालक कानि 1459 थाना शम्भूगढ के पुलिस कर्मी मौजूद रहे

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें