वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

प्रभारी मंत्री से मिलने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद तीन घंटे धरना

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पंवार)।जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा को जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने पहुंचे। सर्किट हाउस में प्रवेश को लेकर कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने केवल पांच प्रतिनिधियों को ही अंदर जाने की अनुमति दी। इस पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सर्किट हाउस परिसर के गार्डन में बैठने देने की मांग की। एडीएम, एसडीएम और सिटी सीओ मदन सिंह द्वारा समझाइश के प्रयास किए गए, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।विरोध के दौरान पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ ने अपनी शर्ट उतारकर नाराजगी जताई, वहीं जिला अध्यक्ष राजपुरोहित ने काली शर्ट लहराकर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी चूड़ियां लेकर पहुंचीं और विरोध स्वरूप सर्किट हाउस के मुख्य द्वार पर चूड़ियां रख दीं।

नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी तेज धूप में सर्किट हाउस के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने प्रभारी मंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब तीन घंटे तक चले धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने मंत्री के नाम ज्ञापन सर्किट हाउस के गेट और दीवार पर चस्पा कर अपना विरोध दर्ज कराया।कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया गया, जबकि पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए अपने निर्णय पर अड़ा रहा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें