वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

डेगाना में श्रीराम महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में, 12 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

डेगाना/घुमन्तु दर्पण (सुशील लोरा)|शहर में आयोजित होने वाले श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर के श्रीराम मैदान में विशाल यज्ञशाला का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। लंबे समय बाद इतने बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव का शुभारंभ 11 जून को अखंड हनुमान चालीसा पाठ एवं यज्ञ मंडप स्थापना के साथ होगा। इसके पश्चात 12 जून को सुबह 8-15 बजे मंदिर परिसर से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगी। विभिन्न धार्मिक संगठन, भजन मंडलियां, युवा एवं श्रद्धालु भी इसमें भाग लेंगे। संत
संकल्पदास महाराज ने बताया कि यह डेगाना की 117वीं यज्ञ यात्रा होगी। उन्होंने धर्मप्रेमियों से यज्ञ सेवा से जुड़ने तथा यथाशक्ति सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। महाराज के अनुसार 13 जून से 21 जून तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा में भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र,

मर्यादा, त्याग, सेवा एवं सनातन संस्कृति के मूल सिद्धांतों का वर्णन किया जाएगा। प्रतिदिन भजन-कीर्तन, संत प्रवचन, महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन भी होगा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चिकित्सा, यातायात, सुरक्षा एवं बैठने की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। क्षेत्र में निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं तथा विभिन्न माध्यमों से अधिकाधिक लोगों तक आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें