वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

माधुरी से डॉ. माधुरी तक संघर्ष, समर्पण और सफलता की प्रेरक कहानी

डूंगरपुर/घुमन्तु दर्पण(भूपेंद्र गामोट)।सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बीच बड़े सपने देखने का साहस रखने वाली डॉ. माधुरी गौड़ आज शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणा का प्रतीक बन चुकी हैं। एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर उन्होंने अपने जुनून, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता की नई मिसाल कायम की है।

डॉ. माधुरी ने M.Com., M.A. (हिंदी) और पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। उनका शोध विषय “हिंदी की बाल कहानियों का बालकों के जीवन पर प्रभाव” रहा। राजस्थान के वसी गांव की पहली महिला के रूप में पीएच.डी. प्राप्त कर उन्होंने क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का नया अध्याय लिखा।

शिक्षा के क्षेत्र में करीब 18 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्होंने न केवल एक शिक्षिका के रूप में अपनी पहचान बनाई, बल्कि हिंदी कैम्ब्रिज एग्जामिनर के रूप में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। CENTA के सहयोग से उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर सत्र संचालन और पैनल चर्चाओं में भाग लेने का अवसर मिला।

वर्तमान में JBCN International School, Borivali में कार्यरत डॉ. माधुरी ने शिक्षा को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए कई सामुदायिक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया है। विद्यार्थियों के साथ मिलकर उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

उनके शोध, शिक्षण अनुभव और बाल साहित्य के प्रति समर्पण का परिणाम उनकी पुस्तक शिक्षा में बाल कहानियों का महत्व के रूप में सामने आया है। यह पुस्तक केवल एक प्रकाशन नहीं, बल्कि उनके वर्षों के अनुभव, शोध और संवेदनाओं का साकार रूप है।

डॉ. माधुरी गौड़ की यह यात्रा साबित करती है कि सफलता संसाधनों से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, निरंतर सीखने की इच्छा और मजबूत इरादों से हासिल होती है। आज वे उन हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा हैं, जो छोटे गांवों और कस्बों में रहकर बड़े सपने देखती हैं।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें