वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विवाहिता की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। बिजौलिया थाना पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म कर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन बारेठ को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपी उसे तिलस्वा महादेव के दर्शन कराने के बहाने अपने साथ ले गया था। इस दौरान वह उसे तिलस्वा स्थित महादेव गेस्ट हाउस में ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे लगातार डराया-धमकाया और मामले को उजागर करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी करीब एक वर्ष तक महिला को ब्लैकमेल करता रहा और उससे रुपयों की मांग कर वसूली करता रहा। आरोपी की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने पुलिस की शरण ली और पूरा घटनाक्रम बताया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजौलिया थाना पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन बारेठ को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें