वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हमारा नोखा हरा भरा अभियान के तहत अणुव्रत वाटिका होगी स्थापित

नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|राठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोखा में अणुव्रत वाटिका स्थापित की जा रही है । अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास ने बताया कि ‘हमारा नोखा हरा भरा अभियान’ व अणुव्रत समिति नोखा के संयुक्त तत्वावधान में 400 वृक्षों के रोपण से पूर्व वृक्षों को पुख्ता व्यवस्थित एवं सुरक्षित करने हेतु तारबंदी व डिप प्रणाली का कार्य शुरू किया गया। हमारा नोखा हरा भरा के संयोजक सतीश झंवर व सहसंयोजक राकेश नेमचंद छाजेड़ ने बताया कि राठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोखा में पहली बार एक साथ 400 वृक्षों का रोपण करने का कार्य किया जा रहा है। तेरापंथ सभा महावीर चौक के अध्यक्ष शुभकरण चोरड़िया, पूर्व अध्यक्ष निर्मल भूरा, मंत्री गजेंद्र पारख ने नोखा में अणुव्रत वाटिका की स्थापना को लेकर मंगल कामनाएं प्रेषित की है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें