वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कुंवाड़ा खान में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

कुंवाड़ा खान में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। कुंवाड़ा क्षेत्र में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे दोपहर करीब 2 बजे घर से कुंवाड़ा खान में नहाने के लिए निकले थे, जहां गहरे पानी में डूब गए।

घटना के दौरान आसपास मौजूद राहगीरों ने बच्चों को डूबता देख तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया।

मृतकों की पहचान अल्तमस पुत्र जब्बार मेव (14 वर्ष) एवं अब्बास पुत्र जाकिर मेव (12 वर्ष) निवासी कुंवाड़ा के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें