वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

4 अप्रैल को होगा स्व. विवेक धाकड़ की प्रतिमा का अनावरण, ऊर्जा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

 

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण (धीरज कुमार शर्मा)। मांडलगढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय विवेक धाकड़ की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए 4 अप्रैल को बिजौलिया स्थित आदर्श धाकड़ विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विवेक सुषमा धाकड़ स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरमैन दीपशिखा धाकड़ ने बताया कि यह आयोजन स्व. धाकड़ के जनसेवा, शिक्षा और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ट्रस्ट का उद्देश्य उनके अधूरे सपनों को साकार करना और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखना है।

स्व. विवेक धाकड़ ने शिक्षा, रक्तदान, सामाजिक सुधार और निशुल्क चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया। अब तक हजारों यूनिट रक्तदान, ग्रामीण शिक्षा के लिए विद्यालय स्थापना और सामूहिक विवाह जैसे कार्यों के जरिए उन्होंने समाज में एक अलग पहचान बनाई।

ट्रस्ट का मानना है कि विद्यालय परिसर में स्थापित होने वाली यह प्रतिमा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें जनसेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजजन और क्षेत्रवासी शामिल होंगे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें