नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। नोखा स्थित अपना घर आश्रम में रह रहे निराश्रित एवं असहाय लोगों की सेवा के लिए बुटाटी धाम की ओर से 2,485 किलो गेहूं भेजे गए। इस सहयोग से आश्रम में रहने वाले लोगों के भोजन की व्यवस्था में मदद मिलेगी।अपना घर आश्रम के सचिव सतीश झंवर ने इस सेवा कार्य के लिए बुटाटी धाम के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बुटाटी धाम की ओर से दिया गया यह सहयोग आश्रम में निवासरत जरूरतमंदों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
गौरतलब है कि अपना घर आश्रम में निराश्रित एवं असहाय लोगों की देखभाल की जाती है। आश्रम की ओर से उनके रहने, भोजन, उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है।सचिव सतीश झंवर ने कहा कि निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए समाज के भामाशाहों और दानदाताओं का सहयोग बेहद जरूरी है। ऐसे सेवा भाव से किए गए सहयोग से जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है।







