वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राखी पर ननिहाल आई दो मासूम बहनों को सांप ने डसा, दोनों की मौत

रायपुर/घुमन्तु दर्पण। भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में सांप के काटने से दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बहनें अपनी मां के साथ राखी के त्योहार पर ननिहाल आई थीं। रात में मां के साथ एक ही कमरे में सो रही दोनों बच्चियों को सांप ने डस लिया। सुबह बच्चियों के रोने पर मां की नींद खुली तो घटना का पता चला।जानकारी के अनुसार कांजी खेड़ा निवासी जगदीश गुर्जर की पत्नी ज्ञानी देवी अपनी बेटियों कृष्णा (5) और भावना (2) के साथ राखी के अवसर पर अपने पीहर मोखमपुरा गांव आई हुई थीं। शनिवार रात खाना खाने के बाद मां और दोनों बेटियां एक ही कमरे में सो गईं।

रविवार सुबह करीब 5 बजे अचानक दोनों बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर मां ज्ञानी देवी जागीं। उन्होंने देखा कि दोनों बच्चियों के शरीर पर सांप के काटने के निशान थे। इसी दौरान कमरे में सांप भी नजर आया।घटना के बाद परिजन दोनों बच्चियों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी रायपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो वर्षीय भावना को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में कृष्णा को भीलवाड़ा रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। एक साथ दो मासूम बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक की लहर फैल गई।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें