वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

युवा सीएलजी बैठक में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चर्चा

थांवला/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर सारस्वत)|आगामी चुनाव, मेलों एवं बारावफात, रक्षाबंधन सहित विभिन्न त्योहारों को देखते हुए थांवला पुलिस थाने में युवा सीएलजी बैठक आयोजित की गई। थाना अधिकारी उमराव जाट के नेतृत्व में हुई बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में सीएलजी सदस्यों से क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों एवं समस्याओं की जानकारी समय पर पुलिस को देने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही यातायात व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई।

थाना अधिकारी उमराव जाट ने कहा कि आगामी चुनाव एवं त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में भूराराम कस्वा, रत्तीराम, श्यामलाल, शेरसिंह पंवार, कालूराम पालड़िया, रामदेव मावर, रमेश लांच एवं भगवान प्रजापत सहित सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें