वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जमीन दिखाने के बहाने बुलाया, रास्ते में मारपीट कर ₹5 हजार, मोबाइल और बाइक लूटने का आरोप

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। कारोई थाना क्षेत्र में जमीन दिखाने के बहाने एक व्यक्ति को साथ ले जाकर मारपीट कर नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल लूटने का मामला सामने आया है। मंगळपुरा, वार्ड नंबर 4 निवासी किशन सिंह कानावत ने कारोई थाने में लिखित परिवाद देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

परिवाद के अनुसार, 23 अगस्त को किशन सिंह रीको नंबर-1 चौराहे पर एक दुकान पर बैठा था। इसी दौरान करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और बातचीत के दौरान बताया कि उसे 10-15 किलोमीटर के दायरे में जमीन खरीदनी है। इसके बाद किशन सिंह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर गुंदली क्षेत्र में जमीन दिखाने ले गया।

जमीन दिखाकर लौटते समय मोहन मंगरी के पास आरोपी ने पेशाब करने के बहाने मोटरसाइकिल रुकवाई। आरोप है कि वाहन रुकते ही उसने किशन सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह बेहोशी जैसी स्थिति में पहुंच गया। इसी दौरान आरोपी उसकी जेब से ₹5 हजार नकद, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।

होश आने पर किशन सिंह सड़क पर पहुंचा और लिफ्ट लेकर पुलिस थाने जाने का प्रयास किया। उसने बताया कि उसे मामला कारोई थाना क्षेत्र का होने की जानकारी दी गई, जिसके बाद उसने कारोई थानाधिकारी को लिखित परिवाद सौंपा।परिवादी ने पुलिस से आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी, लूटी गई नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है। साथ ही घटनास्थल व आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें