वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

29 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 30 से पटवारी-कानूनगो करेंगे पूर्ण कार्य बहिष्कार

भीलवाड़ा-जहाजपुर/घुमन्तु दर्पण। राजस्थान पटवार-कानूनगो संघ, जिला भीलवाड़ा ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला प्रशासन को चेतावनी दी है। संघ ने जिला कलक्टर के नाम उपखंड अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि यदि 29 जुलाई 2026 तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 30 जुलाई 2026 से जिलेभर के सभी पटवारी और गिरदावर पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।संघ के अनुसार राजस्व कर्मचारियों के लिए भयमुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाए तथा विभागीय जांचों में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। कर्मचारियों का आरोप है कि अनावश्यक दबाव और कठोर कार्रवाई के कारण उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में पटवारी हरदेव लाल बैरवा के खिलाफ की गई कार्रवाई की पुनः समीक्षा कर मामले को राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के तहत सक्षम स्तर पर भेजने की मांग की गई है। इसके अलावा अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर भीलवाड़ा आए कर्मचारियों को शीघ्र कार्यमुक्त करने तथा वर्तमान में निलंबित सभी पटवारियों और गिरदावरों को तत्काल बहाल करने की मांग भी उठाई गई है।संघ ने कहा कि यदि निर्धारित समय तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जिलेभर के राजस्व कर्मचारी पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। ऐसी स्थिति में राजस्व कार्य प्रभावित होने की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें