वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राजस्थान आंगनवाड़ी महिला कर्मचारी महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष का भीलवाड़ा दौरा, भगवती सालवी बनीं जिला अध्यक्ष 

मांडल/घुमन्तु दर्पण।राजस्थान आंगनवाड़ी महिला कर्मचारी महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष खुर्शीदा बेगम ने सोमवार को भीलवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान सुवाणा क्षेत्र की हलेड़ पंचायत स्थित अगरपुरा मामादेव स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भगवती सालवी को राजस्थान आंगनवाड़ी महिला कर्मचारी महासंघ का भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का विश्वास व्यक्त किया।कार्यक्रम में सामाजिक एकता मंच की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट आशा मेघवंशी, प्रदेश महासचिव बजरंगी मेघवंशी सहित सुवाणा ब्लॉक की अनेक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं संगठन की महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

बैठक में आंगनवाड़ी कर्मचारियों के संगठनात्मक विस्तार, महिला कर्मचारियों की समस्याओं तथा उनके अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष खुर्शीदा बेगम ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए महासंघ निरंतर कार्य करता रहेगा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें