डेगाना/घुमन्तु दर्पण(सुशील लोरा)। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जारी राजस्व अधिकारियों की तबादला सूची में डेगाना तहसील में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत वर्तमान में डेगाना में कार्यरत तहसीलदार सतीश कुमार राव का तबादला निकटवर्ती संाजू तहसील में कर दिया गया है। वहीं सपना कुमारी सोनी को डेगाना का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। वे शीघ्र ही डेगाना तहसील में अपना पदभार ग्रहण करेंगी। प्रशासनिक स्तर पर इस बदलाव के बाद राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है








