वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विधायक गोपाल खंडेलवाल के हस्तक्षेप से एमजीएच के 83 नर्सिंग कर्मियों की रुकी सैलरी के बिल तैयार

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) में पिछले दो महीनों से वेतन का इंतजार कर रहे 83 नर्सिंग कर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की मांग पर मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए चिकित्सा अधीक्षक से बकाया वेतन जारी कराने की पहल की।

इससे पहले राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नारायण लाल माली के नेतृत्व में नर्सिंग प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर बताया कि मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा से अधिशेष (सरप्लस) घोषित किए गए 83 नर्सिंग कर्मी वर्तमान में महात्मा गांधी अस्पताल में नियमित सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक गोपाल खंडेलवाल ने तुरंत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ से फोन पर बातचीत की। उन्होंने मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए नर्सिंग कर्मियों का लंबित वेतन शीघ्र जारी करने का आग्रह किया।

विधायक के हस्तक्षेप के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने मामले को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई शुरू करवाई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर सभी 83 नर्सिंग कर्मियों के बकाया वेतन के बिल तत्काल तैयार करवाए, जिससे भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी।राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने विधायक गोपाल खंडेलवाल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ के त्वरित एवं सकारात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि नर्सिंग कर्मियों का बकाया वेतन जल्द ही उनके खातों में जारी कर दिया जाएगा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें