वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

यूआईटी की सस्ती जमीन और सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 1.14 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 68 वर्षीय बुजुर्ग के साथ 1 करोड़ 14 लाख 78 हजार 121 रुपये की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कांग्रेस नेता ने अपने राजनीतिक रसूख का हवाला देते हुए यूआईटी और नगर निगम की सस्ती व विवादित जमीनें दिलाने तथा सस्ता सोना उपलब्ध कराने का लालच देकर बुजुर्ग से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, अनुकम्पा रिट्रीट निवासी शिवलाल मेलाणा ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बड़ा दांतड़ा (पारोली) निवासी कांग्रेस नेता कमलेश सुधार, उसकी पत्नी धीमती बेना सुधार तथा अन्य सहयोगियों को आरोपी बनाया गया है।

पीड़ित ने बताया कि नवंबर-दिसंबर 2024 में एक परिचित के माध्यम से उसकी मुलाकात कमलेश सुधार से हुई थी। आरोपी ने खुद को प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति और प्रॉपर्टी कारोबारी बताते हुए बड़े नेताओं एवं अधिकारियों से निकट संबंध होने का दावा किया और विश्वास जीत लिया।रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2025 से मई 2026 के बीच आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में फोन-पे, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और नकद के जरिए कुल 1,14,78,121 रुपये ले लिए। आरोप है कि पीड़ित की पुरानी सेलेरियो कार बिकवाकर नई स्विफ्ट कार दिलाने के नाम पर भी दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर धोखाधड़ी की गई।

जब पीड़ित ने अपनी राशि वापस मांगी या जमीन की मांग की तो आरोपियों ने बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल करने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।परेशान होकर पीड़ित ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीआई/एसएचओ पुष्पा कसोतिया कर रही हैं।

 

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें