वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पायल सिंह चारण के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय आसींद में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।विद्यार्थी परिषद की नगर छात्रा प्रमुख पायल सिंह चारण ने बताया कि प्रत्येक वर्ष प्रथम वर्ष में लगभग 600 विद्यार्थियों द्वारा प्रवेश के लिए आवेदन किए जाते हैं। इनमें से करीब 500 विद्यार्थी प्रवेश शुल्क भी जमा कर देते हैं, लेकिन वर्तमान में केवल लगभग 200 विद्यार्थियों को ही प्रवेश मिल पाता है। इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को प्रवेश से वंचित होना पड़ता है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटों में कम से कम 50 प्रतिशत की वृद्धि की जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके।ज्ञापन के दौरान धनराज सोनी, गोविंद वैष्णव, रवि सेन, दुर्गेश राठौड़, पूरन गोस्वामी, कोमल वैष्णव, रितु, चंद्रकांता सेन सहित विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें