वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सवाईपुर क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश, बनास सहित नदियों में बढ़ी पानी की आवक

सवाईपुर/घुमन्तु दर्पण(सांवर वैष्णव)।सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार देर रात लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। सवाईपुर, ढेलाणा, सोपुरा जाटों का, सालरिया, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, कंवलियास, रेड़वास, गुवारडी, जित्यास, नोहरा, कुड़ी, बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना, कांदा, पिथास और सोलंकिया का खेड़ा सहित कई गांवों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार मध्यरात्रि करीब 12 बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक जमकर बरसी। इसके बाद शुक्रवार सुबह 8 बजे तक रुक-रुककर कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश का सिलसिला चलता रहा। करीब आठ घंटे तक हुई लगातार बारिश से क्षेत्र में लगभग एक इंच वर्षा दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है।

लगातार हो रही बारिश से मेवाड़ की गंगा कही जाने वाली प्रमुख बनास नदी में पानी की अच्छी आवक हुई है। इसके अलावा बेड़च और कोठारी नदी सहित क्षेत्र के कई छोटे-बड़े जलाशयों में भी जलस्तर बढ़ा है।बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। दो दिन पहले तक पानी की कमी से मुरझा रही फसलों को इस बारिश से नया जीवन मिला है और खेतों में हरियाली लौटने लगी है। हालांकि, तेज बारिश के कारण कई खेतों में पानी भर गया है तथा कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई है।

 

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें