वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ऑपरेशन नीलकंठ की बड़ी कामयाबी: तीन माह में 171 तस्कर गिरफ्तार, 30.75 करोड़ की ड्रग्स जब्त

13 लाख से अधिक की ड्रग्स मनी और 41 वाहन जब्त, पांच करोड़ की अवैध संपत्ति पर भी चला बुलडोजर

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन) जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बीकानेर पुलिस का विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। पिछले करीब तीन माह में पुलिस ने 135 प्रकरण दर्ज कर 171 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। अभियान के दौरान करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, ड्रग्स मनी और तस्करी में प्रयुक्त वाहनों की जब्ती के साथ-साथ अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना, युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके आर्थिक स्रोतों, सहयोगियों और अवैध संपत्तियों को भी निशाना बना रही है।

अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 14.076 किलोग्राम हेरोइन, 540.49 ग्राम स्मैक, 7.429 किलोग्राम अफीम, 3.71 किलोग्राम गांजा, 474.567 किलोग्राम डोडा, 28.82 ग्राम एमडीएमए, 156.16 ग्राम एमडी तथा 50,680 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 30 करोड़ 75 लाख 54 हजार 705 रुपये है।

पुलिस ने ड्रग्स कारोबार से अर्जित 13 लाख 9 हजार रुपये से अधिक की अवैध नकदी (ड्रग्स मनी) भी जब्त की है। अधिकारियों का कहना है कि तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने के लिए उनकी आय के स्रोतों की भी गहन जांच की जा रही है।कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 41 वाहनों को भी जब्त किया गया। इनमें 18 कारें, तीन ट्रक-ट्रेलर, दो स्कॉर्पियो, 18 मोटरसाइकिल, एक कैंपर और एक बोलेरो वाहन शामिल हैं।

बीकानेर पुलिस ने अवैध संपत्तियों के खिलाफ भी अभियान चलाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाए। लूणकरणसर क्षेत्र में करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत तस्करों की अवैध संपत्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें