नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)।नोखा तहसील माहेश्वरी समाज की बैठक सत्र 2026-29 के तहत कृष्ण मंदिर प्रांगण, नोखा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अशोक लाहोटी ने की। उन्होंने बताया कि समाज के प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक में आनंद कुमार मल रोड़ा को अध्यक्ष, सूरजमल बजाज (हिमटसर) को मंत्री (सचिव), बाबूलाल मालाणी (बेरासर) को उपाध्यक्ष तथा सुनील लाहोटी (काकड़ा) को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष ललित झंवर, पुरुषोत्तम तापड़िया, किशनगोपाल चितलांगिया, भंवरलाल बाहेती (नोखा शहर अध्यक्ष), बृजमोहन राठी (हिमटसर), अशोक लाहोटी (नोखा तहसील अध्यक्ष), राजकुमार करनाणी, गिरीराज राठी, जगदीश राठी (बेरासर), बजरंग करनाणी, दीपक भट्टड़ एवं विनोद मालपाणी सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।








