वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नशीली दवाओं में पकड़ा गया आरोपी था चिकित्सा विभाग का कार्मिक

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|शहर के मुक्ता प्रसाद पुलिस द्वारा हजारों प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार रविन्द्र सहारण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में प्रयोगशाला सहायक के पद पर कार्यरत रह चुका है।इसके खिलाफ पूर्व में गजनेर थाने में प्रकरण संख्या 53/2025 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला भी दर्ज हो चुका है।जिस समय यह मामला दर्ज हुआ था यह सीएमएचओ ऑफिस में पदस्थापित था। आरोपी 20 दिसम्बर से 22 जनवरी तक स्वेच्छा से अवकाश पर चल रहा था।इस मामले में नाम आने के बाद इसे निष्काषित कर हाजरी डीडी ऑफिस में देने को आदेशित किया गया। लेकिन एक दिन हाजिरी देने के बाद यह उपस्थित नहीं हुआ। मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस की पकड़ में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट प्रदेश महकमें को भेज दी है।बता दें कि मुक्ताप्रसाद पुलिस थानाधिकारी विजेन्द्र सीला की टीम ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत टीम का गठन किया।एएनटीएफ बीकानेर के प्रभारी व औषधि नियंत्रण अधिकारी की सूचना पर पुलिस ने महादेव नगर में किराये के मकान में रहने वाले रविन्द्र सहारण पुत्र हेतराम को पकड़ा है।जिसके पास से पुलिस ने 5400 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त की हे।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले की जांच सिटी कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल को दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में सुरेश कुमार, छगनलाल,गोमदराम,हेमसिंह शामिल रहें।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें