वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

प्री-मानसून मेहरबान राजस्थान के 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, भीलवाड़ा में शाम को बरसे बादल

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय होने से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताते हुए 24 और 25 जून को राज्य के 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

भीलवाड़ा में मंगलवार को दिनभर तेज धूप और उमस का असर बना रहा। सुबह से दोपहर तक गर्मी ने लोगों को परेशान किया, जबकि आसमान में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली। शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घने बादल छा गए। इसके बाद कई इलाकों में हल्की बारिश और फुहारों का दौर शुरू हुआ, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर और बीकानेर क्षेत्र में तेज आंधी के साथ मध्यम से भारी वर्षा हुई। चूरू जिले में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया।उधर, उदयपुर संभाग और आसपास के जिलों में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है, हालांकि हवा की गति कम होने से उमस का असर अभी भी बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की यह गतिविधि अगले तीन दिनों तक जारी रह सकती है। कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसानों और आमजन को मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें