अजमेर/घुमन्तु दर्पण(रेखा कुमावत)|अजमेर कोटा स्टेट हाईवे के सावर केकड़ी रोडपर तेज रफ्तार रोडवेज ने दो बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर। गुलगांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने रोडवेज बस को रोककर कुछ देर लगाया जाम पुलिस ने जप्त की रोडवेज बस । हाईवे की सावर केकड़ी रोड पर खारी नदी की पुलिया के समीप बालाजी मंदिर के सामने रोडवेज ने मारी बाइक सवार दो युवकों के टक्कर। रोडवेज की टक्कर से घायल बाइक सवार दोनों युवकों को इलाज के लिए पहुंचाया केकड़ी जिला अस्पताल। दुर्घटना के बाद गुलगांव में आई टी सेंटर के सामने बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने रोकी रोडवेज बस कुछ समय के लिए लगाया जाम। जानकारी के अनुसार सावर थाना क्षेत्र के ग्राम मोडी निवासी धनराज मीणा उर्फ बंटी व ललित मीणा उर्फ ग़ल्या अपनी बाइक पर सवार होकर गुड़गांव की तरफ जा रहे थे। इसी बीच खारी नदी की पुलिया पर स्थित बालाजी मंदिर के सामने मोड पर पीछे से आ रही एक रोडवेज के चालक ने तेज गति व लापरवाही से बाइक सवार दोनों युवाओं को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सावर पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों घायल युवकों को निजी वाहन से केकड़ी के जिला अस्पताल में ले जाया गया। इसी दौरान दुर्घटना करने वाली रोडवेज बस को गुलगांव में बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने रोक कर कुछ देर के लिए जाम लगाया। जाम लगने के बाद कुछ ही देर में केकड़ी सदर पुलिस मौके पर पहुंची और रोडवेज को कब्जे में लेकर जाम को खुलवाया।







