वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नेशनल हाईवे किनारे मौत का कुआं ट्रेलर हादसे ने उजागर की बड़ी लापरवाही

कुएं का पानी फैक्ट्री परिसर में लिया जा रहा उपयोग

रायला (लक्की शर्मा)।भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर रायला थाने के सामने स्थित मॉर्डन मिल के बाहर बना एक खुला कुआं अब बड़े खतरे का कारण बनता जा रहा है। हाल ही में हुए एक हादसे ने इस गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया, जिसमें एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सीधे इस कुएं तक जा पहुंचा और बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।

गाय के कारण बिगड़ा संतुलन कुएं तक पहुंचा ट्रेलर

जानकारी के अनुसार जयपुर से तार के बंडल लेकर बांसवाड़ा जा रहा एक ट्रेलर अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर तारबंदी तोड़ते हुए सीधे हाईवे किनारे बने कुएं की आरसीसी को तोड़कर कुएं के किनारे लटक गया। गनीमत रही कि ट्रेलर पूरी तरह कुएं में नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।हादसे में ट्रेलर में रखे कई तार के बंडल कुएं में गिर गए, जबकि कुछ फैक्ट्री परिसर में जा गिरे। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले रायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में हालत गंभीर होने पर भीलवाड़ा रेफर किया गया।

सबसे बड़ा सवाल: हाईवे पर खुला कुआं क्यों?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि नेशनल हाईवे जैसी व्यस्त सड़क के किनारे इतना खतरनाक कुआं आखिर क्यों खुला पड़ा है? यदि यह कुआं मौजूद था तो इसे पूरी तरह भरकर सुरक्षित क्यों नहीं किया गया?बताया जा रहा है कि कुएं के ऊपर सिर्फ हल्की आरसीसी डालकर सड़क बना दी गई थी, जो हादसे के दौरान तुरंत टूट गई।

स्कूली बस या यात्री बस होती तो क्या होता?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी स्थान पर कोई स्कूल बस या फैक्ट्री बस हादसे का शिकार होती, तो जनहानि का आंकड़ा बेहद भयावह हो सकता था। यह स्थिति प्रशासन और संबंधित विभागों की अनदेखी को उजागर करती है।

सवाल यह है कि हाईवे क्षेत्र में हुए नुकसान का पैसा फैक्ट्री स्टाफ द्वारा क्यों लिया गया?

हादसे के बाद जब ट्रेलर मालिक मौके पर पहुंचा, तो मॉर्डन फैक्ट्री स्टाफ द्वारा मरमत के नाम पर कुछ पेसो की भी माग की गई थी हालांकि कुछ पेसो में मामला भी तय हुआ हे सवाल ये हे कीहाइवे की परिसीमा में कुआं आ रहा हे तो मरमत का पैसा फैक्ट्री कर्मचारी ने क्यों लिया।फैक्ट्री कर्मचारी का कहना हे की यह पैसा मरमत के नाम से लिया गया हे। जबकि यह कुआं ही नैशनल हाईवे में आ रहा हे तो मरम्मत फैक्ट्री वाले क्यों करवाएनिजी उपयोग में लिया जा रहा कुएं का पानी सूत्रों के अनुसार, इस कुएं का पानी फैक्ट्री परिसर में निजी उपयोग के लिए लिया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध माना जा रहा है।

नेशनल हाईवे विभाग ने लिया संज्ञान

हालांकि नेशनल हाईवे टीम का कहना है कि उन्हें पहले इस मामले की जानकारी नहीं थी, लेकिन अब संज्ञान में आने के बाद आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही इस कुएं को पूरी तरह भरने के बाद पक्का और सुरक्षित किया जाएगा।स्थानीय मांग क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस कुएं को भरकर या मजबूत कवरिंग कर सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें