पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)|पाली शहर के महावीर गृह निर्माण आनन्द नगर पार्ट बी आवासीय बस्ती में ट्रेडिंग,हॉल, टेंट हाउस, कबाड़ गौदाम धड़ल्ले से व्यवसायिक भवन बनाए जा रहे हैं।इसको लेकर आवासीय बस्ती के लोगो ने जिला कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर निर्माण पर रोक लगाने व व्यवसायिक भवनों को बस्ती से बाहर ले जाने की मांग की गई। गोपाल सिंह शेखावत व रामेश्वर पटेल ने बताया कि आवासीय बस्ती में भविष्य में कैमिकल गौदाम ट्रेडिंग हॉल, के कारण आवासीय बस्ती में विस्फोट एवं आगजनी होने से किसी प्रकार की जन हानी हो सकती है। ज्ञापन देते समय पार्षद प्रतिनिधि शिव राम जाट, गोपाल सिंह शेखावत, रामेश्वर पटेल, ओमप्रकाश, मूलाराम,केवलराम प्रजापत,सुनील घांची, रिछपाल सिंह शेखावत, राजेश गेहलोत, नरेन्द्र सिंह,वेलाराम पटेल अशोक कुमार ,भवानी शंकर सहित कई लोग मौजूद थे।







